क्राइमराज्य

जम्मू-कश्मीर में लव जिहाद – होली के दिन जौहर महमूद ने मांस काटने वाले चाकू से की दोस्त डॉ. सुमेधा की हत्या

SG

जम्मू-कश्मीर में होली के दिन एक महिला डॉक्टर की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान सुमेधा शर्मा के तौर पर हुई है। आरोपित जौहर महमूद गनी है। सुमेधा की हत्या के लिए जानवरों का मांस काटने वाले चाकू का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

रिपोर्टों के अनुसार सुमेधा और जौहर पहले से परिचित थे। जम्मू में 8 मार्च 2023 की शाम हत्या करने के बाद जौहर ने खुदकुशी करने की बात फेसबुक पर कही। इसके बाद उसके घर पुलिस पहुँची और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 

रिपोर्टों के मुताबिक जम्मू के तालाब तिल्लो के गोल पुली की रहने वाली सुमेधा दिल्ली में रहकर एमडीएस की पढ़ाई कर रही थी। कई सालों से उसकी दोस्ती पमपोश कॉलोनी के रहने वाले जौहर से थी। जौहर और सुमेधा दोनों ने जम्मू के सियोडा गंग्याल डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई की थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। सुमेधा आगे की पढ़ाई करने दिल्ली चली गई थी, जबकि जौहर जम्मू में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से होली की छुट्टियों पर जम्मू पहुंचते ही सुमेधा अपने घर न जाकर सीधे जौहर से मिलने पमपोश कॉलोनी स्थित उसके घर पर चली गई। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जौहर ने किचन से चाकू लाकर सुमेधा के पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर ही सुमेधा की मौत हो गई।

सुमेधा की मौत के बाद जौहर ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है और खुदकुशी कर रहा है। जौहर का फेसबुक पोस्ट देखकर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जब जौहर के घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर दाखिल हुई पुलिस को खून से लथपथ सुमेधा और घायल अवस्था में पड़ा जौहर मिला। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमेधा को मृत घोषित कर दिया। जौहर का इलाज चल रहा है।

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि उपचार के बाद जौहर का बयान लिया जाएगा। फिलहाल मौका-ए-वारदात से मिले सबूतों के आधार पर जौहर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram