राज्य

सीतापुर : होली पर रंग लगाने के बहाने शमशाद ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

SG

सीतापुर में मायके में विवाहिता के साथ होली पर रंग लगाने के दौरान दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्रधान पुत्र के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने भी पुलिस को नसीहत देते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की बात कही। भाजपा विधायक के बुलडोजर चलवाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मामला तंबौर थाना इलाके का है। यहां की रहने वाली पीड़िता होली के मौके पर अपने मायके आई थी और होली के दिन घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच ग्राम प्रधान का पुत्र शमशाद रंग लगाने के बहाने घर में दाखिल हुआ और दौरान दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पिता को दी और पुलिस द्वारा कार्रवाई ना होने पर स्थानीय विधायक को भी मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद अगले दिन भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी पीड़िता के घर पहुंचे

योगी सरकार महिलाओं का सम्मान करती है – ज्ञान तिवारी

विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा देने को कहा। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं का सम्मान करती है और महिला अपराधों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही अपराधियों पर बरती नहीं जाएगी। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी प्रधान के बेटे को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram