राजनीतिराज्य

हड़ताल को दृढ़ समर्थन: जो हक का है वो कर्मचारियों को मिलना ही चाहिए! -उद्धव ठाकरे की मिंधे सरकार को दो टुक

SG

इतनी बड़ी महाशक्ति के पीछे होते हुए सरकार को भार बढ़ने की चिंता नहीं होनी चाहिए। फिर फडणवीस-मिंधे सरकार इस बारे में आंखमिचौली क्यों खेल रही है?
 मुंबई
सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने मिंधे सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। जो हक का है, वो कर्मचारियों को मिलना ही चाहिए, ऐसा उद्धव ठाकरे ने कहा। पुरानी पेंशन योजना के लिए राज्य में करीब १८ लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल को सार्वजनिक तौर पर समर्थन देते हुए उद्धव ठाकरे ने मिंधे सरकार की कान खिंचाई भी की है। उद्धव ठाकरे कहते हैं कि पुरानी पेंशन योजना के लिए सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। सरकार को ही ताला मार दिया है। सरकार को पुरानी पेंशन योजना लागू करने में क्या दिक्कत है? विशेष मतलब इतनी बड़ी महाशक्ति के पीछे होते हुए सरकार को भार बढ़ने की चिंता नहीं होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के पीछे शिवसेना दृढ़ता के साथ खड़ी है। देश के कुछ राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना लागू की है। फिर फडणवीस-मिंधे सरकार इस बारे में आंखमिचौली क्यों खेल रही है? जो हक का है, वो कर्मचारियों को मिलना ही चाहिए, ऐसे शब्दों में उद्धव ठाकरे ने सरकार को फटकार लगाई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram