Uncategorizedराज्य

उत्तरप्रदेश : दुकान से उधार सामान न देने पर धर्मांधों ने हिन्दू के घर में घुसकर किया पथराव

SG     उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रविवार की सुबह कुछ धर्मांध लोगों ने एक मकान में घुसकर हमला कर दिया, जिसमे दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली मौके पर पहुंची, तो हमलावर भाग निकले, पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर कराया। इस मामले ने घायलों में गांव के ही तीन विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ तहरीर दी।जानकारी के अनुसार ढोढरा गांव में दुकान से उधार सामान देने से मना करने पर आठ-दस धर्मांध लोगों ने एक मकान में घुसकर जमकर मारपीट की और पथराव भी किया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची, तो हमलावर पुलिस को देख भाग निकले। बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि घायलों में देवेंद्र व उसका भाई राजेंद्र शामिल है। घायलों ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ विशेष समुदाय के लोग दुकान पर सामान लेने आए थे, लेकिन उन्हें उधार देने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने हमारे साथ मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram