Thursday, October 10, 2024

वायरल न्यूज़

सपा खतौली नगर अध्यक्ष बने इरशाद जाट

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सौंपी जिम्मेदारी
(खतौली)
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट जनपद में सपा संगठन को मिशन 2022 की तैयारी व मजबूती को लेकर अभियान चलाए हुए है आज इसी क्रम में खतौली पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पार्टी के निष्ठावान जुझारू सपा कार्यकर्ता इरशाद जाट को सपा नगर अध्यक्ष खतौली नियुक्त करते हुए उनको जल्द मजबूत नगर कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। समाजवादी पार्टी जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा नेता इमरान सिद्दीकी,इरशाद गुर्जर,पंकज सैनी, हाजी इकबाल,वसीम अहमद सपा के खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,डेनिश मिर्जा,यूसुफ गौर,दिलनवाज सलमानी की मौजूदगी में इरशाद जाट को खतौली नगर अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।