राजनीति

कांग्रेस ने जिस अर्चना गौतम को ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का चेहरा बनाया, दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने उसे ही पीटा

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पार्टी की ही महिला नेता अर्चना गौतम के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। बता दें कि अर्चना गौतम ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा रही थीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। पार्टी ने उन्हें प्रियंका गाँधी के अभियान ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का चेहरा भी बनाया था। अब कांग्रेस दफ्तर के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही महिला नेता और उनके बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की है।

 

अक्टूबर 2022 से फरवरी 2023 तक चले ‘बिग बॉस 16’ में अर्चना गौतम शीर्ष 5 में भी पहुँची थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ अर्चना गौतम और उनके पिता के साथ मारपीट कर रही है। इस दौरान उनके पिता जमीन पर गिर जाते हैं। अर्चना गौतम अपने पिता के लिए पानी माँगती हुई मिन्नतें करती हैं, लेकिन कोई पानी तक नहीं देता। वीडियो में उन्हें चीखते-चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है। अर्चना गौतम संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ पास होने पर कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गाँधी को बधाई देने पहुँची थी।

 

इसी दौरान उनके साथ मारपीट की है। बता दें कि इस अधिनियम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद अब ये कानून बन गया है। इसके बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने का रास्ता साफ़ हो गया है। अर्चना गौतम कांग्रेस पार्टी का सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक पर सक्रियता के समर्थन करती रही हैं। मेरठ के हस्तिनापुर से उन्होंने 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव उन्होंने लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुँह देखना पड़ा था।

अर्चना गौतम ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी नज़र आई थीं। भाजपा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर अर्चना गौतम और उनके पिता के साथ मारपीट की है, वो इकलौता उदाहरण नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेता अल्पना वर्मा से कांग्रेस नेताओं द्वारा शराब पीकर बदसलूकी मामला उठाया, जिस पर मध्य प्रदेश में FIR भी हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस शासित राजस्थान में भी महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएँ बढ़ गई हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram