
खबर लिखे जाने तक 8939 पदों के परिणाम आ चुके थे। इनमें से जिला पंचायत के 358 पदों में से 170, क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों में से 2245 और ग्राम प्रधानों के 7499 पदों में से 6524 पदों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे। देर रात तक मतगणना जारी थी। इसके आज दोपहर तक चलने की संभावना है।
- देर रात तक जारी रही गिनती, आज दोपहर तक साफ होगी तस्वीर
- बैलेट से मतदान कराए जाने के कारण परिणाम आने में लग रहा है समय
कालसी: क्षेत्र पंचायत सुरेऊ में चुनाव लड़ रही दो प्रत्याशी सीमा राणा और आशा चौहान को 425-425 बराबर मत पड़े। तीन बार काउंटिंग करने के बाद भी मत बराबर रहे। उसके बाद दोनों प्रत्याशियों की सहमति पर रिटर्निंग अधिकारी कालसी प्रेमलाल नौटियाल ने पर्ची डाली। पर्ची में सीमा राणा को जीत मिली। वहीं ग्राम पंचायत रानी गांव में प्रधान पद पर लड़ रहे दो प्रत्याशी सरदार सिंह व परम सिंह को भी 221- 221 बराबर मत मिले। तीन बार रिकाउंटिंग करने के बाद भी मत बराबर होने पर दोनों की सहमति पर बीडीओ कालसी जगत सिंह ने पर्ची डाली। पर्ची में परम सिंह को जीत मिली।
जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम
अल्मोड़ा- 10
बागेश्वर- 11
चमोली- 09
चंपावत – 15
देहरादून -13
नैनीताल- 09
पौड़ी- 27
पिथौरागढ़- 15
रुदप्रयाग- 17
टिहरी गढ़वाल- 18
यूएस नगर- 06
उत्तरकाशी- 23
देर रात तक घोषित हुए 8939 परिणाम
कुल पद – 10831
जिला पंचायत सदस्य- 358
क्षेत्र पंचायत सदस्य – 2974
प्रधान ग्राम पंचायत – 7499
परिणाम घोषित – 8939
जिला पंचायत सदस्य- 170
क्षेत्र पंचायत सदस्य 2245
प्रधान, ग्राम पंचायत- 6524