राज्य

भूकंप या मूसलाधार बारिश का असर, धर्मशाला में रोप-वे के पास भारी भूस्खलन

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है, जिसके कारण राज्य में भूस्खलन और पहाड़ धंसने की घटनाएं बढ़ गई हैं। धर्मशाला में स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जहां लगातार भूस्खलन के कारण लोगों में डर का माहौल है। यहां धर्मशाला-मकलोडगंज रोप वे के एक पिल्लर के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह धर्मशाला के वार्ड नंबर 4 में पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी के निवास क्लाउड एंड विला के पास बड़ा भूस्खलन हुआ।

यह भूस्खलन धर्मशाला-मकलोडगंज रोपवे के एक पिल्लर के पास हुआ, जिसने क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों को डर है कि यदि रोप-वे की लाइन या कोई बड़ा पिल्लर क्षतिग्रस्त होता है, तो इससे भारी नुकसान हो सकता है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण सुधड के ऊपरी क्षेत्र में भी पहाड़ धंसने लगे हैं, जिससे मलबा एचआरटीसी कॉलोनी से नीचे खिसक रहा है। इस मलबे के कारण कई भवन दरकने लगे हैं। धर्मशाला-मैक्लोडगंज का खड़ा डंडा रोड पहले ही भूस्खलन के कारण बंद हो चुका है। इसके अलावा मकलोडगंज जाने वाला मुख्य सडक़ मार्ग भी कई जगहों पर धंस गया है। इन घटनाओं से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

भूकंप के खतरे ने बढ़ाई चिंता
भूस्खलन के साथ-साथ यहां के लोग भूकंप के झटकों से भी सहमे हुए हैं। धर्मशाला जोन 5 में आता है, जो भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। पहले धर्मशाला में भूकंप आया और उसका केंद्र भी धर्मशाला ही रहा और अब पड़ोस में चंबा में भूकंप के हल्के झटके होने की सूचना से लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के बीच भूकंप आने की आशंका से लोगों में और भी ज्यादा डर है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि वे ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उधर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा का कहना है कि संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है और हर घटना पर नजर रखी जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram