अंतरराष्ट्रीय

जापान की सफल यात्रा के बाद चीन के लिए रवाना हुए PM मोदी

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की दो दिवसीय सफल यात्रा के समापन पर शनिवार को चीन के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी ने चीन के लिए रवाना होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कहा कि उनकी जापान यात्रा बेहद सार्थक रही और यह दोनों देशों के लिए काफी लाभकारी होगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी गुरुवार रात जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे थे।

यात्रा के पहले पड़ाव में पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-जापान आर्थिक मंच की बैठक को संबोधित किया। यात्रा के दूसरे दिन आज पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष के साथ सिंडई में सेमीकंडक्टर कंपनी के दौरे पर गए । इसके बाद प्रधानमंत्री इशिबा ने पीएम मोदी के सम्मान में भोज दिया जिसके बाद पीएम मोदी चीन के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram