एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर भोजपुरी सिंगर देवी बिना शादी के मां बन गई हैं। एक्ट्रेस को मल्लिका ऑफ सुर के नाम से भी जाना जाता है और उन्होंने कई देवी के भजन आदि गाए हैं। एम्स ऋषिकेश में सी-सेक्शन के जरिए एक्ट्रेस ने अपने बच्चे का स्वागत किया।

IVF  के जरिए दिया बेटे को जन्म

इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी और प्यारे से बेबी की तस्वीर भी शेयर की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवी ने जर्मनी में सी-सेक्शन के जरिए कंसीव किया। उनके पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि एक्ट्रेस ने सात साल पहले भी ये ट्राई किया था लेकिन प्रोसेस सफल नहीं हो पाया था। इस बार सिंगर की विश पूरी हुई। देवी और उनका बच्चा पूरी तरह से सेफ हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर कर दी खुशखबरी

इंस्टाग्राम पर सिंगर अपने बेटे का एक वीडियो पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरा बाबू है।” इसके बाद से उनके फैंस उन्हें कमेंट सेक्शन में बधाई देने लगे। देवी के इस निर्णय की कई लोग तारीफ कर रहे हैं।

आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के जरिए सिंगल मदर बनने का फैसला सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देने वाले एक साहसिक कदम है। कई प्रशंसकों ने भी उनके साहस की सराहना की और उनके इस फैसले को दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

कौन हैं देवी?

देवी बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। भोजपुरी लोक गीतों के माध्यम से उन्हें काफी प्रसिद्धी मिली। उन्होंने 50 से अधिक एल्बम रिकॉर्ड किए हैं। संगीत में अश्लीलता का विरोध करने के लिए जानी जाने वाली सिंगर ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिली और मगही गानों में भी अपनी आवाज दी है। उनके हिट ट्रैक में पिया गईले कलकतवा ऐ सजनी, दिल तुझे पुकारे आजा, ऐले मोरे राजा, ओ गोरी छोरी-छोरी और परदेसिया-परदेसिया शामिल हैं।