
Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने की संभावना है। चार दिसंबर से पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में अभी मौसम शुष्क है, लेकिन रातें ठंडी हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
- उत्तराखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम
- बर्फबारी व वर्षा ने बढ़ाया शीतलहर
- भारी बर्फबारी से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध
देहरादून। Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार तथा ऊधमसिंह नगर जनपदों में उथले से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।
प्रदेश में मौसम ने शनिवार को फिर करवट बदली और चारधाम, हेमकुंड साहिब, औली समेत हिमालय की चोटियों पर जोरदार बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं।
बर्फबारी व वर्षा से शीत के चपेट में प्रदेश
राज्य में 50 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। चोटियों पर दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। निचले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई। बर्फबारी व वर्षा के बाद समूचा प्रदेश शीत की चपेट में आ गया। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।
बर्फबारी को लेकर लेकर अलर्ट
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।



