राशिफल

24 December 2025 Rashifal: विघ्नेश्वर चतुर्थी पर 5 राशियों पर गणपति बप्पा रहेंगे मेहरबान, खुलेंगे भाग्य के द्वार24 December 2025 Rashifal: विघ्नेश्वर चतुर्थी पर 5 राशियों पर गणपति बप्पा रहेंगे मेहरबान, खुलेंगे भाग्य के द्वार

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025 Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। साथ ही आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। चलिए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Mesh Rashifal 24 December 2025: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है। 24 दिसंबर कामकाज, व्यवसाय और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। आपकी मेहनत और ईमानदारी का असर साफ दिखाई देगा। वहीं, सही समय पर मिली जानकारी भविष्य में लाभ का कारण बन सकती है। आज आपके फैसले भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना फायदेमंद रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज बिजनेस पर देंगे विशेष ध्यान 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, आज आपको आलस्य और सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से मनपसंद सामान खरीदेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी।

आज के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 8 रहेगा।

Vrishabh Rashifal 24 December 2025: 24 दिसंबर का दिन वृष राशि वालों के लिए मानसिक संतुलन और पारिवारिक सुख से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। आज आपकी सोच ज्यादा व्यावहारिक रहेगी, जिसका असर आपके व्यवहार और फैसलों पर साफ दिखेगा। कामकाज के साथ-साथ निजी जीवन में भी तालमेल बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वृषभ राशि वाले यहां विस्तार में अपना आज का राशिफल पढ़ सकते हैं।

Mithun Rashifal 24 December 2025: 24 दिसंबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला असर लेकर आ सकता है। आज जहां एक ओर कामकाज में प्रगति दिखाई देगी। वहीं, दूसरी ओर मानसिक रूप से खुद को संभालना भी जरूरी रहेगा। दूसरों की बातों और माहौल का असर आपके मन पर पड़ सकता है, ऐसे में संयम और धैर्य बनाए रखना दिन को बेहतर बना सकता है।

आज रह सकता है मानसिक तनाव 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है, लेकिन यह समय धैर्य पूर्वक काटने से जल्द ही सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा।

आज के लिए आपका शुभ रंग ब्राउन और शुभ अंक 2 रहेगा।

घर में रहेगा सुखद और अच्छा माहौल

आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी किसी अप्रिय बात की वजह से घरवालों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं। साथ ही आज ज्यादा तनाव लेने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

आज के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 9 रहेगा।

Kark Rashifal 24 December 2025: 24 दिसंबर का दिन कर्क राशि वाले जातकों के लिए संयम, समझदारी और फोकस की परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है। आज आपके आसपास का माहौल कई तरह की बातों और विचारों से प्रभावित कर सकता है, लेकिन अगर आप अपने लक्ष्य पर टिके रहे तो परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखना आज सबसे अहम रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

अफवाहों पर ध्यान न देकर काम पर करें फोकस 

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। साथ ही छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आप सफल होंगे, परिवार में सभी एक-दुसरे की भावनाओं को समझेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 4

Singh Rashifal 24 December 2025: सिंह राशि वालों के लिए 24 दिसंबर का दिन नए अवसर और खुद को साबित करने का संकेत लेकर आया है। आज आपका ध्यान अपने काम और जिम्मेदारियों पर रहेगा, जिससे आपको सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं। अपने समय का सही प्रबंधन और पिछले अनुभवों से सीख लेकर चलना आज आपके लिए लाभकारी साबित होगा। यहां जानिए आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

आज मिल सकते हैं कुछ बड़े अवसर 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता होने के बाद भी उसे व्यक्त करना संभव नहीं होगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे।

आज के लिए आपका शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 8 है।

Kanya Rashifal 24 December 2025: आज 20 दिसंबर का दिन आपके लिए मिलाजुला अनुभव देने वाला रहेगा। आज के दिन परिवार से जुड़े मामलों में सही मार्गदर्शन मददगार साबित होगा। हालांकि, आपको यात्रा और नए कामकाज में सावधानी बरतना होगा। किसी विवाद या तनावपूर्ण स्थिति में गुस्से को नियंत्रित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात और सामाजिक संबंधों को समय देना आपके दिन को और सकारात्मक बना देगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कि आज का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है। यहां विस्तार से पढ़िए कन्या राशि का राशिफल।

आज गुस्से पर रखना होगा काबू 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज आप पुराने दोस्त से मिलने का मन बनायेंगे।

आज आपके लिए शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 है, जो आपको अच्छे अवसरों से जोड़े रखेंगे।

Tula Rashifal 24 December 2025: तुला राशि वालों के लिए 24 दिसंबर का दिन बहुत ही खुशहाल रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। वहीं तुला राशि के जातक आज किसी भी काम को करने की जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल।

आज का तुला राशिफल 24 दिसंबर 2025

आज आपका खुशहाल रहेगा। काम को पूरा करने में आ रही अड़चन आज समाप्त होंगी। इस राशि की महिलाएओं के लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आज पारिवारिक सुखों की अनुभूति होगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आपको वाहन चलाते समय सड़क के नियमों का ख्याल रखना है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

Vrishchik Rashifal 24 December 2025: आज आपको कुछ नया करने की उत्सुकता रहेगी। आज वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। तो यहां आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 24 दिसंबर 2025 का वृश्चिक दैनिक राशिफल के बारे में।

वृश्चिक राशिफल 24 दिसंबर 2025

आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतरी के लिए आप किसी से हेल्प ले सकते हैं। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किए गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप मनचाही वस्तु ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 9

Dhanu Rashifal 24 December 2025: धनु राशि के जातक आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज के दिन विनम्रता के साथ बात करें। तो चलिए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जान लेते हैं धनु राशि के दैनिक राशिफल के बारे में।

आज का धनु राशिफल 24 दिसंबर 2025

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आज आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

Makar Rashifal 24 December 2025: मकर राशि वाले के घर आज खुशी का माहौल रहेगा। जमीन से जुड़े काम भी आज पूरे होंगे। वहीं मकर राशि के छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 24 दिसंबर का मकर राशि का दैनिक राशिफल के बारे में।

आज का मकर राशिफल 24 दिसंबर 2025

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप कोई नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कृषकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 5

Kumbh Rashifal 24 December 2025: 24 दिसंबर का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। साथ ही आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी। आज प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 24 दिसंबर का कुंभ राशि का दैनिक राशिफल के बारे में।

आज का कुंभ राशिफल 24 दिसंबर 2026

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यो में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज घर के सभी सदस्य आपकी तरक्की से खुश होंगे, आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आज बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे और उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

Meen Rashifal 24 December 2025: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज मीन राशि वालों के भाग्य में नौकरी के योग हैं। वहीं इस राशि की महिला कारोबारियों के लिए भी आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। तो आइए यहां विस्तार से जानते हैं दैनिक मीन राशिफल के बारे में।

आज का मीन राशिफल 24 दिसंबर 2025

आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इस राशि के बिजली विभाग के कर्मचारियों का आज दिन अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग और सफलता मिलती रहेगी। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज काफी तरक्की करेगा, अधिक लाभ होगा। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखा सकते है।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 3

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram