उत्तराखंड

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड ने मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया

जैसा कि विदित है कि पूरे देश में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है 25 जनवरी 2026 को रविवार होने के फल स्वरुप एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 24 1 2026 को निर्देशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड की अध्यक्षता में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य की उपस्थिति में महानिदेशालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी निश्चय रखते हुए मतदान हेतु शपथली l
निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में भाग ले उन्होंने कहा है कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है इसका जिम्मेदारी पूर्वक प्रयोग देश को मजबूत बनाता है शपथ के दौरान यह भी संकल्प लिया कि वह जाति धर्म वर्ग अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा अन्य नागरिकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करेंगे इस अवसर पर निदेशक महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है उन्होंने सभी से आगामी चावन में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की इस शपथ समारोह में महानिदेशालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram