उत्तराखंड

खेत से बाजार तक किसानों एक जगह मिलेगी जानकारी:CM ने लांच किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप; बोले- मौसम की जानकारी, फसल रोग की पहचान तक बताएगा

खेती में मौसम की मार, फसल में बीमारी और बाजार की सही जानकारी न मिलना किसानों के लिए बड़ी चुनौती रहती है। अब इन जरूरतों को मोबाइल के जरिए एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया। ऐप को मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति ने विकसित किया है। इसका फोकस किसानों को खेत में फसल तैयार करने से लेकर उसे बाजार तक पहुंचाने में डिजिटल मदद उपलब्ध कराने पर है।

सीएम आवास से ऐप की लांचिंग करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
सीएम आवास से ऐप की लांचिंग करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

मौसम बदले तो मिलेगा रियल टाइम अलर्ट ऐप में किसानों को रियल टाइम मौसम की जानकारी और अलर्ट देने की सुविधा शामिल की गई है। इसके जरिए किसान मौसम के बदलाव के आधार पर खेती से जुड़े जरूरी फैसले ले सकेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग फसलों के लिए फसल-विशिष्ट कृषि सलाह भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। फोटो से फसल की बीमारी पहचानने में मदद ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ की खास सुविधाओं में एआई आधारित फसल रोग पहचान शामिल है। यानी फसल में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तकनीक के जरिए उसकी पहचान में मदद मिलेगी। इससे किसानों को शुरुआती स्तर पर समस्या समझने और उचित कृषि सलाह लेने में मदद मिल सकती है।

ऐप के संबंध में जानकारी लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
ऐप के संबंध में जानकारी लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

बाजार भाव से लेकर लॉजिस्टिक्स तक जानकारी ऐप में कृषि और बाजार से जुड़ी जानकारी के साथ परिवहन और लॉजिस्टिक्स की सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ उत्पादन तक सीमित न रहकर किसान को उपज के बाजार तक पहुंचने में डिजिटल सहयोग देना है। स्वयं सहायता समूहों के लिए भी उपयोगी ऐप में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इससे ग्रामीण स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को संभावित बाजार तक पहुंचाने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

सीएम बोले- आधुनिक तकनीक से किसानों को मिलेगी आसानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐप को किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां और सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने संस्था को इस पहल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response