राज्य

CG- 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में; खुरसीपार इलाके में मचा हड़कंप….

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ आरोपी के मकान में किराए से रहती है। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी 45 वर्षीय मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है।

पहले भी गलत हरकत की कोशिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि आरोपी दिलावर की बच्ची पर लंबे समय से बुरी नजर थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।

2 अक्टूबर को मौका पाकर वारदात का आरोप

एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बच्ची के परिजनों के हवाले से बताया कि 2 अक्टूबर को आरोपी को मौका मिला और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत देखकर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकीय जांच के दौरान यौन शोषण की पुष्टि होने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने बिना देर किए खुर्सीपार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर के बाद आरोपी हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शनिवार 3 अक्टूबर को आरोपी दिलावर को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response