उत्तराखंड

भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए भाजपा का दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, विधानसभा स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय नेता अरविंद मेनन, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और कुंदन परिहार तथा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट मौजूद रहे।
विधानसभा स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन और विस्तारकों व प्रभारियों की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाने, विधानसभा स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने जैसे विषयों पर मंथन कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के इस कार्यक्रम को संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा होने से विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने पर जोर रहने की संभावना है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response