
ADD.
Read news
भारतीय किसान कल्याण संघ में पवनेश उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
मां कामाख्या संस्थान के संत के मुखारविंद से हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष का उदघोष
किसान हित में हमेशा रहूंगा तत्पर – पवनेश उपाध्याय
किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कमेटी का गठन
देश का सबसे बड़ा किसान हितैषी संघ बनेगा किसान कल्याण संघ – संजय सिंह
नैनी, प्रयागराज। मां कामाख्या संस्थान नैनी के भागवत शिरोमणि संत श्री संकर्षण शरण गुरु जी के श्री मुखारवृंद से बैदिक मंत्रोच्चार द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी राष्ट्रीय संरक्षक संजय सिंह जी के प्रस्ताव पर प्रदेश प्रभारी कार्तिकेय मिश्रा के समर्थन पर महान शिक्षाविद् कलमकार साहित्यकार पवनेश उपाध्याय जी को संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसमें उपस्थित किसान प्रतिनिधियों द्वारा करतल ध्वनि से एक स्वर में सम्मान हुआ। जिसमें राष्ट्रीय इकाई की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं की। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय महासचिव के रूप मैं कार्तिकेय मिश्रा प्रयागराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह प्रयागराज, जगदीश प्रसाद यादव बिहार, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी अजय पांडेय प्रतापगढ़, राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य अरूण चौरसिया प्रयागराज व विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में संकर्षण शरण गुरु जी, संजय सिंह जी, प्रोफेसर विद्याधर द्विवेदी जी सहित राष्ट्रीय इकाई का गठन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी संत जी ने समाजसेवी वरिष्ठ किसान अरूण श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया। और राष्ट्रीय अध्यक्ष को हृदय से बधाई दी। जिस बैठक में प्रदेश आई टी सेल प्रभारी प्रकाश मिश्रा अमीत द्विवेदी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। अन्त में धर्मेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष प्रयागराज ने सभी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी को बधाई देते हुए कहाकि हमारा सौभाग्य है कि धार्मिक राजधानियों प्रयागराज में इस बैठक का अवसर मिला और सरल ब्यक्तित्व उपाध्याय जी ही इस नेतृत्व के योग्य है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन उपाध्याय ने कहा कि मैं किसान हित में सदैव तत्पर रहूंगा एवं किसानों की हर लड़ाई को अपनी लाई समझूंगा साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने का भी अपनी पूरी ऊर्जा ताकत से प्रयास करूंगा राष्ट्रीय संरक्षक संजय सिंह ने कहा कि एक दिन देश का सबसे बड़ा किसान संगठन के रूप में भरेगा एवं किसान हितैषी सिद्ध होगा।