राष्ट्रीय

दुनिया की पहली उड़ने वाली कार को मिली सरकार की मंजूरी

ADD. 

Read news

दुनिया की पहली उड़ने वाली कार को मिली सरकार की मंजूरी, करीब 8 सालों से लगातार जारी है टेस्टिंग

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। PAL-V Flying Car: फ्लाइंग कार बनाने वाली डच कंपनी PAL-V ने दुनिया की सबसे पहली उड़ने वाली कार की घोषणा कर दी है। इस कार का नाम PAL-V Liberty रखा गया है। बता दें, यूरोप में इसे सरकार ने सड़कों पर इस्तेमाल करने की मंजूरी भी दे दी है। इसी के साथ दुनिया भर में फ्लाइंग कारों का सपना देख रहे लोग इस कार को पहली बार सड़कों पर देख सकेंगे। हालांकि इसे शुरुआत में महज कम​र्शियल वाहन के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

 

साल 2012 में पहली बार किया गया था परीक्षण: PAL-V लिबर्टी ने हाल ही में कड़े यूरोपीय रोड़ परीक्षणों को पास किया है। जिसके बाद अब इसे आधिकारिक लाइसेंस प्लेट के साथ सड़कों पर चलाने की अनुमति दी गई है। बताते चलें कि फरवरी 2020 से लगातार इस कार के लिए परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हाई स्पीड ब्रेक और ध्वनि प्रदूषण परीक्षण शामिल थे। कंपनी ने इस कार का प्रोटोटाइप सबसे पहले साल 2012 में उड़ाया था। जिसके बाद से लगातार इसका परीक्षण जारी है। कीमत 2.52 करोड़ से शुरू: बताते चलें कि लिबर्टी क​मर्शियल की कीमत 399,000 डॉलर करीब 2.52 करोड़ रुपये से शुरू होती है। हालांकि इस कीमत में अभी टैक्स को शामिल नहीं किया गया है। इस कार को 2015 में EASA (यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी) के साथ एविएशन सर्टिफिकेशन के लिए भी भेजा जा चुका है। जिसे 2022 तक फाइनल किया जा सकता है। उसके बाद ही इस प्रोडक्ट की डिलीवरी शुरू होगी। पाल-वी सीटीओ माइक स्टेकेलबर्ग कहते हैं कि, “हम इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए कई वर्षों से सड़क प्राधिकरणों के साथ सहयोग कर रहे हैं। इस कार की फ्लाइंग को सफल बनाने के लिए इसका डिजाइन हवा और सड़क दोनों नियमों का पालन करता है,” महज 9 सेकेंड में 100kmph की स्पीड: PAL-V लिबर्टी में दोहरे इंजन का प्रयोग किया गया हैं। इसमें एक समय में दो लोगों सवारी कर सकते हैं। कंपनी की अनुसार इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है, वहीं यह महज नौ सेकंड से कम समय में शून्य से 100 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार एक बार में 1,315 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकती है। उड़ान मोड में यह 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड और 500 किलोमीटर पर सीमित है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram