उत्तराखंड

Uttarakhand News: ‘मन की बात’ से CM धामी ने दिया नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश, बोले- स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है. इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है.

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरुकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है. युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है. स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response