राज्य

होनी थी विदाई, पर उठी दूल्हे और दुल्हन की अर्थी, जानें क्या है पूरा मामला

Add.

दिव्य प्रभात के पोर्टल में विज्ञापन लगवाए और अपने व्यवसाय को पहुंचाएं आसमान की ओर एवं दिव्य प्रभात के व्हाट्सएप ग्रुप से अभी जुड़े 9458877900

R. S TRADERS (GROVERS MOBILE)BS NAME HI KAFHI HAI PURE CITY ME JAHA SAB TARAH KI MOBILE KI ACC. MILTHI HAI ADD. NIKAT BALAJI CHOWK RAJ MAHAL KE BRABAR GALI MERs traders जहां आपकोmobileकी सारी ऐसी सीरीज बहुत ही आसान दाम में arthat reasonable rate mein में मिल जाएगी.address निकट बालाजी चौक मंदिर के पास वाली गली में जो आपको मोबाइल की सारी एसएस सीरीज के साथ बहुत ही अच्छे दाम में बहुत सारी वैरायटी के साथ अपने स्टाइल को बनाए कूल कुछ ब्रांडेड चीजें अपनाकर अपनी लाइफ को अपडेट करके चेंज करें ग्रोवर मोबाइल के साथ बाकी जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें मोबाइल number +917060441444, इन सब चीजों का आनंद पाएं only on Grover mobilel

कुछ अमेजिंग प्रोडक्ट देखें

 

Read news

राजस्थान में होनी थी विदाई, पर उठी दूल्हे और दुल्हन की अर्थी, जानें क्या है पूरा मामला

राजस्थान में शनिवार को एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश की गई। अपहरण में नाकाम होने पर बदमाशों ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन को बचाने के लिए दूल्हा बीच में आया तो उसे भी गोली लगी। दोनो को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से वर और वधु दोनो पक्षों के लोगों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में दोनो पक्षों के लोग जमा हो गए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की है।

 

झूझूनुं से आया था दूल्हा, दुल्हन लेकर विदा हो रहा था…

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बारात झुझुनूं से आई थी। सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन के यहां शुक्रवार रात से आज तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद आज सवेरे दूल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया।बताया जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की। वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाद में पास से गुजर रही कार में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी और बाइक समेत फरार हो गए। दूल्हा और दुल्हन के सिर और चेहरे पर छर्रे लगे हैं।

 

वहीं चालक भी फायरिंग में घायल होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही दोनो पक्षों के लोगों को लगी तो हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इससे भी लोगों में गुस्सा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नजर में हैं उनको जल्द ही गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोडकर देख रही है।