Saturday, October 12, 2024

स्पेशल

किसानों के साथ हमारी पार्टी पूरी निष्ठा और उनके सम्मान के लिए खड़ी है: सचिन अग्रवाल

ADD.

हर सरकारी नौकरी पाने का एक सच्चा और एक अच्छा मध्यमा सिर्फ एक प्रयास अकैडमी इंस्टीट्यूट कोई भी हो भर्ती प्रयास अकैडमी है जरूरी हर विद्यार्थी के लिए तो जल्दी जाइए अपने बच्चे को लेकर अब सरकारी नौकरी से क्या घबराना किसी भी भर्ती को लेकर जब एक सच्चा और एक अच्छा दोस्त है Prayas Academy Institute

RRead news

*सपाइयों को धरने से रोकने के लिए पूरी रात दबिश सुबह से शुरू हुई गिरफ्तारी*

*सपाइयों को धरने से रोकने के लिए पूरी रात दबिश सुबह से शुरू हुई गिरफ्तारी*
मुजफ्फरनगर
*समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के आंदोलन को समर्थन व कृषि कानून की वापसी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर धरने को रोकने के लिए पूरी रात सपा नेताओं कार्यकर्ताओं के घरों पर दबिश का सिलसिला जारी रहा लेकिन सपा नेताओं के घर पर ना मिलने पर उनको कचहरी पहुंचने से पूर्व ही उनको गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में भेजा गया।*
*सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के साथ सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता राजीव बालियान रविंद्र कुमार एडवोकेट युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी बालेन्द्र आर्य राव सलीम लीलाराम गुर्जर एडवोकेट,शहजाद चीकू नदीम राणा मुखिया शिवम त्यागी को धरने में कचहरी जाने की कोशिश पर सपा जिलाध्यक्ष के निवास से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।*
*सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने गिरफ्तारी को सरकार की दमनकारी नीति व लोकतंत्र का हनन करने वाला कदम बताते हुए कहा कि सपा किसानों के हित की लड़ाई लड़ने से पीछे नही हटेगी चाहे प्रदेश सरकार कितना ही दमन करे।*
*सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व उनके साथ सपा जिला महासचिव जिया चौधरी महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट उमर खान टीटू पाल रमन डॉ नूर हसन सलमानी दिलनवाज सलमानी काजी सरफराज डॉक्टर नौशाद शौकत अंसारी सलीम अंसारी को भी धरने में शामिल होने के लिए कोशिश करने पर अहिल्याबाई चौक से गिरफ्तार कर लिया गया*।अलीम सिद्दीकी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए निंदा की।
*पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा को रमेशचन्द शर्मा देवेंद्र शर्मा जोनी अरोरा साकिब अंसारी सहित अन्य समर्थकों को भी कचहरी पहुंचने से पूर्व ही गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।*
*पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी गौरव स्वरूप व उनके साथ सपा नेता सचिन त्यागी सभासद विकल्प जैन को उनके घर पर ही नजर बंद करते हुए उनको घरों से नहीं निकलने दिया गया।*
*समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन को उनके गांधी कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया।*
*पूर्व मंत्री महेश बंसल को सपा कार्यालय से कचहरी धरनास्थल जाते हुए गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।*
*पूर्व महानगर अध्यक्ष वरिष्ठ सपा नेता राशिद सिद्दीकी को उनके समर्थकों के साथ कचहरी से गिरफतार कर लिया गया।*
*सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट सपा नेता अब्दुल्ला राना सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर विनयपाल प्रमुख अमरनाथ पाल दर्शन सिंह सपा व्यपार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा महासचिव निधीश राज गर्ग वरिष्ट नेता सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट को कचहरी में घुसते ही गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में अन्य सपा नेताओं के साथ भेज दिया गया।*
*सपा नेता बॉबी त्यागी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटीअसद पाशा जावेद सैफी व उनके समर्थकों को भी कचहरी में धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।*
*पूर्व जिलाध्यक्ष सपा युवजन सभा शमशेर मलिक सपा नेता दीपक गंभीर मुकम्मिल राणा को उनके घरों से ही गिरफ्तार कर लिया गया।*

*समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी हाजी आशु मलिक नगर अध्यक्ष जानसठ तनु कुरैशी बाबर अंसारी सनिब कुरेशी सभासद युवा सपा नेता शमी खान को भी कचहरी से गिरफ्तार किया गया।*
*समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा शादाब राणा सुजात राणा को ग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया गया।*

*सपा नेता विकिल चौधरी गोल्डी अरशद खान अब्दुल्ला कुरेशी हारुन खान जावेद फरीदी हारून सिद्दीकी सादिक चौहान को भी सपा कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।*
*वंही मीरापुर से पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली अंजुम कमाल को उनके घर पर नजरबन्द कर जिला मुख्यालय जाने नही दिया गया।*
*सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती युवा सपा नेता सन्दीप धनगर पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी बूढाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान सपा नेता इरशाद गुर्जर बूढाना से सपा नेता नवाब इम्तियाज हारून सिद्दीकी नगराध्यक्ष खतौली इरशाद जाट युवा सपा नेता जावेद सोल्जर पंकज सैनी मुकेश वशिष्ठ ऋषभ जैन आदि को भी कचहरी से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।*
मीरापुर से विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना ककराला,नगर अध्यक्ष ऐश मौहम्मद मेवाती सपा नेता अली जामिन जैदी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया

पुलिस लाइन में ही सपा नेताओं ने सभा शुरू करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए राष्ट्रपति महोदय के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को
सौंपा।