वायरल न्यूज़

आ रही है देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Bajaj Qute को देगी टक्कर, बेहद ही कम होगी कीमत

Add.

Read news

आ रही है देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, Bajaj Qute को देगी टक्कर, बेहद ही कम होगी कीमत

हाल ही में Atom क्वाड्रिसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान स्पोर्ट किया गया है। जिसमें इस कार के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामनें आ गई है। तस्वीरों पर विश्वास करें तो जो कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है वह इसका प्रोडक्शन वर्जन है।नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra’s Electric Car Atom: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने इस साल के शुरुआत में आयोजित हुए 2020 Auto Expo में अपनी एटम नामक इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल को पेश किया था। जिसकी लांचिंग को लेकर लगाातार खबरें आ रही हैं। हाल ही में इस क्वाड्रिसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान स्पोर्ट किया गया है। जिसमें इस कार के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामनें आ गई है।

 

तस्वीरों पर विश्वास करें तो जो कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, वह इसका प्रोडक्शन वर्जन है। Mahindra की इस इलेक्ट्रिक कार Atom में एक साधारण इंटीरियर लेआउट दिखाई दे रहा है, जो हो सकता है कि इस कार के बेस स्पेक में दिया जाए। इसमें एयर-कॉन वेंट्स, एक फ्लैट-बॉटम प्रकार स्टीयरिंग व्हील, 12-वोल्ट सॉकेट और एक राउंड-शेप वाले इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ डैशबोर्ड पर एक रोटेटरी गियर डायल का फीचर गया हैहालांकि टेस्टिंग म्यूल में कोई टचस्क्रीन डिस्प्ले नहीं दिखाई दे रही है। बता दें, 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किए गए प्रोटोटाइप मॉडल से टचस्क्रीन डिस्प्ले का विकल्प मौजूद था। माना जा रहा है कि लाॅन्च के बाद इसे इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल में ऐड-ऑन एक्सेसरी के रूप में फिट किया जा सकेगा।

 

महिंद्रा एटम देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि यह भारतीय बाजार में थ्री-व्हीलर्स सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी। इस कार को कंपनी के बेंगलूरु में स्थित प्लांट में एसेंबल किया जाएगा। बता दें, बेंगलूरु के इस प्लांट में कंपनी के सभी लो-वोल्टेज मॉडल तैयार किए जाते हैं। वहीं इस कार के अभी तक पाॅवर को लेकर कोई जानकारी सामनें नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Atom को 70 किमी प्रति घंटे की इलेक्ट्रॉनिक-लिमिट टाॅप स्पीड के साथ लाॅन्च किया जाएगामहिंद्रा एटम इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल देश में बजाज की अपकमिंग इलेक्ट्रिक Qute को टक्कर देगी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 3 से 5 लाख के बीच तय की जा सकती है। ।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram