Saturday, October 12, 2024

Ajab gazab

अजब-गजब: अगर अब आपको २ का पहाड़l याद नहीं तो टूट सकती है आपकी शादी

अजब-गजब: शादी के दौरान दुल्हन ने दूल्हे से पूछा 2 का पहाड़ा,शादी को लेकर किसी भी इंसान के अंदर काफी उत्सुकता होती है और सबकी ये चाहत होती है कि उसके पार्टनर में कोई कमी ना हो। पार्टनर पर विश्वास नहीं होने के कारण बीच में शादी टूट भी जाती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आया है। यहां एक बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई, क्योंकि दूल्हे को दुल्हन के सवालों का जवाब ही नहीं पता था। आइए जानते हैं पूरा मामला…

खबरों के मुताबिक, ये घटना महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र की है। यहां एक शादी में बारात पहुंची और वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान दुल्हन को किसी तरह ये पता चल गया कि दूल्हा पढ़ा-लिखा नहीं है। इस चीज की जांच करने के लिए दुल्हन ने वरमाला के स्टेज पर ही दूल्हे से 2 का पहाड़ा पूछ लिया। दूल्हा जब दो का पहाड़ा नहीं पढ़ पाया, तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : iStock

दुल्हन को शादी से मना करने की बात दूल्हे पक्ष को नागंवार गुजरी और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काफी समय तक मनाने के बाद भी जब दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी, तो दोनों पक्षों ने शादी रद्द करने का फैसला। लेकिन ये मामला पनवाड़ी थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने विवाद को खत्म करने के लिए लड़का और लड़की दोनों पक्षों से सुलहनामे पर हस्ताक्षर कराया।सुलहनामे के दौरान लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को खाने और अन्य चीजों पर हुए खर्च के लिए 4 लाख रुपया चुकाया। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दिए हुए समानों को भी वापस किया।पनवाड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के विवादों को सुलहनामे के माध्यम से सुलझा लिया गया। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच में हुए सुलहनामे में यह भी लिखा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। नहीं बताने पर टूट गई शादी