Thursday, October 10, 2024

स्पेशल

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह व सपा नेता चौधरी जयवीर सिंह को सपा कार्यालय पर शोकसभा में दी गयी श्रदांजलि: सचिन अग्रवाल

*रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह व सपा नेता चौधरी जयवीर सिंह को सपा कार्यालय पर शोकसभा में दी गयी श्रदांजलि*

मुज़फ्फरनगर

 

किसानों की आवाज़ बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ने में अग्रणी नेता रालोद मुखिया चौधरीअजित सिंह जी का निधन गत 6 मई को हो गया था।

उन्होंने हमेशा किसानों मजदूरों की आवाज़ हर मंच पर उठाते हुए निरंतर सँघर्ष किया।

उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।

समाजवादी पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में उनको श्रदांजलि अर्पित की गई शोक सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उनके जीवन सँघर्ष पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

प्रमोद त्यागी ने कहा कि किसानों मजदूरों के लिए लगातार आवाज़ उठाते रहे यही चौधरी अजीत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गत दिनों समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के अग्रणी नेताओ में शुमार व सपा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सपा नेता चौधरी जयवीर सिंह के कोरोना से निधन पर भी पार्टी कार्यालय पर मौजूद सभी नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए उनको श्रदांजलि अर्पित की।

मुख्य रूप से उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, सपा कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राजीव बालियान जिला उपाध्यक्ष,राहुल वर्मा,युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी, हिमांशू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।