राष्ट्रीय

कल से जिले में उड़ रही खबर, जिले की डीएम सेल्वा कुमारी का हो रहा तबादला?

 

*मुज़फ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी का तबादला, मनीष बंसल नए डीएम ?*

*खबर फर्जी हो सकती है*

मुज़फ़्फ़रनगर-आज शाम से जनपद में ये चर्चा बहुत तेजी से फ़ैल रही है कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का तबादला हो गया है और उनकी जगह मनीष बंसल नए डीएम बना दिए गए है , इस खबर को ग्रुप और सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया गया लेकिन ये खबर पूरी तरह फर्जी है।

उच्च पदस्थ विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का तबादला अभी नहीं होगा , अगले कुछ माह में उनका प्रमोशन होने जा रहा है जिसके बाद ही उनका तबादला किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर या नवम्बर में पदोन्नति के बाद ही जिलाधिकारी का तबादला किया जाएगा। शासन जिलाधिकारी को कर्मठ, मेहनती और ईमानदार अधिकारी के रूप में पसंद कर रहा है।

जनपद के एक प्रभावी मंत्री ने भी जिलाधिकारी को मुज़फ्फरनगर में ही रोके रखने की सिफारिश की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram