स्पेशल

मुज़फ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे का अलीगढ तबादला,सी.बी. सिंह नए डीएम आये, लोकेश एम मंडलायुक्त

 

लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार ने आज देर रात 18  आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिनमें  तीन जिलों में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैं, जबकि सहारनपुर मंडल में नए कमिश्नर तैनात किये गए हैं। कई विकास प्राधिकरणों में नए उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को भी हटा दिया गया है ,अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी होंगे।

मुज़फ्फरनगर की डीएम  सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। चंद्र भूषण सिंह 3 साल से ज़्यादा से अलीगढ़ के जिलाधिकारी थे । वे 18 मार्च 2018 से ही अलीगढ में नियुक्त थे। श्री सिंह 2008  बैच के आईएएस अधिकारी है , पूर्व में कई ज़िलों में अपर जिलाधिकारी रह चुके है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram