राज्यवायरल न्यूज़

Tokyo Olympics 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन पर पीवी सिंधू और हॉकी टीम को दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधू और भारतीय हाकी टीम की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी ने बधाई दी है। योगी ने ट्वीट किया मातृशक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश की ख्यातिलब्ध शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतकर वैश्विक क्षितिज पर मां भारती को गौरवविभूषित किया है।लखनऊ, राज्य ब्यूरो। टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधू और भारतीय हाकी टीम की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी बधाई दी है। योगी ने रविवार को ट्वीट किया, मातृशक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश की ख्यातिलब्ध शटलर पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक क्षितिज पर मां भारती को गौरवविभूषित किया है। हार्दिक बधाई।बता दें कि पीवी सिंधू इसके पहसे पहले हुए ओलंपिक में भी चमकदार प्रदर्शन किया था और फाइनल तक का सफर तय करते हुए देश के लिए रजत पदक जीतने में कामयाबी पाई थी। वहीं, भारतीय हाकी टीम के पास खेल के इस महाकुंभ में चैंपियन बनने का बढ़िया मौका है। हाकी की दोनों टीमों ने अभी तक शानदार खेल दिखाया। जिसको देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय खिलाड़ी टोक्यो में इतिहास जरूर रचेंगे।

 

सभी मित्रों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं🌹🤝

यह विडियो रफी साहब की आप लोगो के सामने पेश की है l

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram