राज्यवायरल न्यूज़

खालिस्‍तान समर्थकों की धमकी के बाद मुख्‍यमंत्री सहित चार लाेगों को मिलेगी जेड प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा

खालिस्‍तान समर्थकों की धमकी के बाद मुख्‍यमंत्री सहित चार लाेगों को मिलेगी जेड प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा

Himachal Leaders Security हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को जेड प्लस प्रोटोकॉल की सुरक्षा उपलब्ध होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में दौरों के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जेड प्लस विशेष सुरक्षा कवच मिलेगा।शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Leaders Security, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को जेड प्लस प्रोटोकॉल की सुरक्षा उपलब्ध होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में दौरों के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जेड प्लस विशेष सुरक्षा कवच मिलेगा। हिमाचल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा है कि इन चारों पदों पर विराजमान नेताओं को देश के सभी हिस्सों में इस प्रकार की सुरक्षा सुविधा प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में आज कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धमकी दी जा रही हैं। धमकियों को देखते हुए इन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने की बात कही हैजेड प्लस सुरक्षा के दायरे में 58 सुरक्षा जवानों का कवच मिलेगा। इतनी संख्या में सुरक्षा जवान 24 घंटे के दौरान चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा उपलब्ध करवाएंगे। इन चार पदों पर नियुक्त लोगों को यह सुरक्षा मिलेगी।डीजीपी संजय कुंडू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदा सुरक्षा का आकलन करने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने पत्र भी लिखा है।

 

खालिस्‍तान समर्थकों की ओर से मुख्‍यमंत्री को 15 अगस्‍त को झंडा न फहराने की धमकी दी गई है। इसके अलावा भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को भी उन्‍होंने निशाने पर लिया है। वहीं हिमाचल के कई विधायकों को भी धमकी भरी फोन काल आई हैं। इस मामले के बाद प्रदेश पुलिस ने हिमाचल की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram