राज्यवायरल न्यूज़

व्यापारी बंधु समस्या लेकर जिलाधिकारी के पास गए

🔶 *डी एम वार रूम मुज़फ्फरनगर*🔶

 

♦️ *व्यापार बंधु बैठक* ♦️

 

*लोकवाणी सभागार में व्यापार बंधु एवं व्यापार कल्याण बोर्ड की बैठक आहूत की गई।*

 

आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में व्यापार बंधु एवं व्यापार कल्याण बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। उक्त बैठक में जनपद के व्यापारी गणों ने प्रतिभाग करते हुए शहर की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। व्यापारी बंधुओं ने मीनाक्षी चौक से शिव चौक, रुड़की रोड, होली एंजेल्स रोड पर गड्ढों की समस्या एवं पानी की निकासी की समस्या तथा मीनाक्षी चौक से रुड़की रोड उप केंद्र तक सड़क के किनारे आने वाले विद्युत खंभों एवं ट्रांसफार्मर को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने हेतु निवेदन किया गया। इसी के साथ व्यापारी बंधुओं द्वारा कोरोना कॉल में व्यापारियों को हुए नुकसान के दृष्टिगत स्कूल फीस में छूट प्रदान किये जाने हेतु निवेदन किया गया। उक्त बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारी को उनके निस्तारण हेतु आदेशित किया तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को सिटीजन चार्टर के बैनर लगवाए जाने तथा उसको फॉलो किए जाने हेतू भी निर्देशित किया। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशांत कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारी गणों के साथ व्यापारी बंधु के सदस्य भी उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram