राज्यवायरल न्यूज़

मां ने नदी में फेंक दी दुधमुंही जुड़वा बच्चियां, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

Mandi Crime News जिला मुख्‍यालय मंडी में मां ने दो दुधमुंही बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह जुड़वा बच्चियों के शव मंडी में सकोड़ी पुल के नीचे से बरामद हुए थे। पुलिस ने दोपहर बाद ही मामले को सुलझा लिया।मंडी, मुकेश मेहरा। Mandi Crime News: जिला मुख्‍यालय मंडी में मां ने दो दुधमुंही बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह जुड़वा बच्चियों के शव मंडी में सकोड़ी पुल के नीचे से बरामद हुए थे। पुलिस ने दोपहर बाद ही मामले को सुलझा लिया। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार महिला एक साल पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई थी। अब महिला दोबारा पति के पास लौटना चाहती थी। महिला को शक था कि उसका पति इन बच्चियों को नहीं अपनाएगा। इसलिए महिला ने अपनी दुधमुंही बच्चियों को नदी में फेंक दिया। महिला ससुराल पक्ष के लोगों को धमकियां भी दे रही थी। एक दिन पहले महिला के ससुराल पक्ष के लोग एसपी के पास पहुंचे थे। एसपी ने उसी शक के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया, जिसमें पुलिस की सख्‍ती के बाद आरोपित महिला ने सब सच उगल दिया।

 

रविवार सुबह मंडी के सकोडी पुल के नीचे यह शव मिले थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई व मामले की जांच तेज कर दी। सुबह यहां से गुजर रहे एक युवक ने शव देखे। पुलिस ने आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए। नीलकंठ अस्पताल में कार्यरत सुहड़ा मोहल्ला निवासी पंकज कुमार सुबह अपनी ड्यूटी से छुट्टी कर घर जा रहे थे तो उनकी नज़र पुल के पास फंसे इन बच्चों पर पड़ी। उन्होंने पहले इनको गुड्डी या टेडी समझा। लेकिन जब नजदीक जाकर देखा तो ये बच्चे थे। दोनों को अच्छे कपड़े पहनाए हुए थे। बच्चों की उम्र तीन माह तक बताई जा रही है।बच्चों के शव मिलने की सूचना मिलते ही, लोगों का हुजूम वहां लग गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शवों को खड्ड से निकालकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।नगर निगम की पार्षद नेहा ने बताया कि सूचना मिलते वह भी मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बच्चा मुंह के बल पानी में गिरा था और दूसरे का मुंह ऊपर की ओर था। वहीं मौके पर मौजूद स्वाति और ईशू ने पुलिस से इस कृत्य को करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।एएसपी आशीष शर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है व उसने सब सच उगल दिया है। बच्चियों को मारकर फेंका गया है या जिंदा ही नदी में फेंक दिया था, इसकी पुष्टि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram