मनोरंजनवायरल न्यूज़

कोई सील विल नहीं होती, बड़े होने पर खुद टूट जाती है मसल, कौमार्य पर बोलीं मूस जट्टाना

टीवी का लोकप्रिय और विवादास्पद शो “बिग बॉस” का नया पैटर्न “बिग बॉस ओटीटी” (Bigg Boss OTT) लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने में सफल साबित हुआ है। पंजाब के चंडीगढ़ के रहने वाली मूस जट्टाना ने बिग बॉस ओटीटी के माध्यम से लोगों के बीच अच्छी खासी पहचान बनाई है। इसी बीच मूस जट्टाना एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इनका सुर्खियों में होना उनके द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट है।अपनी पोस्ट के माध्यम से मूस जट्टाना ने वर्जिनिटी पर ज्यादातर भारतीय लोगों की सोच पर लिखा है। मूस जट्टाना ने अपनी इस पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने यह दिखाने का प्रयास किया है कि भारत के लोग दुल्हन कैसे ढूंढते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी फेम मूस जट्टाना लड़कियों और महिलाओं को अपना जीवन बिंदास तरीके से जीने और खुश रहने की दुआ भी दी है और उन्होंने खुद को बेगैरत, बदतमीज और बेशर्म लिखा है।मूस जट्टाना ने इसके साथ ही यह कहा है कि उन्हें खुशी है कि उन्हें किसी की मां स्वीकार नहीं करेगी। मूस जट्टाना के द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग लोगों की इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने उनकी इस पोस्ट को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मूस जट्टाना का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।मूस जट्टाना ने अपनी इस पोस्ट में यह लिखा है कि “वर्जिनिटी एक मिथ है, कोई सील नहीं होती, एक मसल होती है जो कि बड़े होने पर टूट जाती है। इसके बारे में सीखिए। लेकिन इस मसल से अपनी महिलाओं और लड़कियों को नीचा मत दिखाइए।” उन्होंने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है कि “भगवान का शुक्र है कि मैं किसी बंद दिमाग वाले भारतीय परिवार के लिए संस्कारी कभी नहीं बन पाऊंगी। शुक्र है किसी की मां मुझे स्वीकार नहीं करेगी। शुक्र है ऊपर वाले का।”

 

मूस जट्टाना ने इस पोस्ट में अपने आपको बेगैरत, बदतमीज और बेशर्म लिखा है। उन्होंने लिखा है कि “मैं हर लड़की, महिला और औरत के लिए यही प्रार्थना करती हूं ताकि उन्हें परंपरा और उम्मीदों के नाम पर ऐसी बे-सिर-पैर की जंजीरों में ना झगड़ा जाए।” उन्होंने आगे लिखा कि “आप सभी बहनों की जिंदगी की बेहतरी की प्रार्थना करती हूं। आपको शानदार सेक्स की दुआ देती हूं। बहुत इंटीमिसी, प्रयोग और नया सीखने की दुआ करती हूं। किसी को अपनी इच्छाओं को मत रोकने दीजिए।मूस जट्टाना ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है कि “उम्मीद करती हूं कि आप पूरी दुनिया को देख पाएं। दुआ करती हूँ कि आपका पार्टनर आपके बर्तन धोए, वह बिस्तर लगाए, वे बिस्तर लगाए वह (She) बिस्तर तैयार करे। मैं चाहती हूं कि आप आजाद और जीवन से भरे हों। मैं दुआ करती हूं कि आपके पार्टनर्स आपको बहुत प्यार करें।”

 

मूस जट्टाना के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर लोगों के नेगेटिव कमेंट आ रहे हैं, जिस पर उन्होंने यह लिखा कि “कितनी हंसी की बात है कि पुरुष इस बारे में बचाओ पर उतर आते हैं कि सभी भारतीय ऐसे नहीं होते लेकिन इस बात पर गुस्सा नहीं आएगा कि उनके देश में महिलाओं से कैसा बर्ताव किया जा रहा है।”

मूस जट्टाना ने लिखा कि “अगर आपको वाकई भारतीयों की इज्जत की परवाह है तो अपनी महिलाओं को अच्छी तरह ट्रीट करो और अब चुप कर जाओ।” मूस जट्टाना की इस पोस्ट पर बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो उनका सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की है।एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “ऐसी विश सुनकर गॉसिप आंटीज को हार्ट अटैक आएगा।” मूस जट्टाना के इस पोस्ट पर बहुत से लोग उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं जबकि कुछ लोग इस पोस्ट पर नेगेटिव कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram