वायरल न्यूज़स्पेशल

श्री दयाशंकर जी ने ओबीसी मोर्चा की कामकाजी मीटिंग ली।

श्री दयाशंकर जी ने ओबीसी मोर्चा की कामकाजी मीटिंग ली।

 

ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में श्री दयाशंकर जी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओबीसी मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय, प्रदेश एवं सभी जिलों के पदाधिकारियों की एक मीटिंग ली ।जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं को बताया की ओबीसी मोर्चा इस इलेक्शन में अहम भूमिका निभाने वाला है हमेशा की तरह इस बार भी ओबीसी के 56 पर्सेंट वोट भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताएंगे और यह भी कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़े से बड़े पद पर जाने की अनेकों संभावनाएं हैं, अमूमन यह देखा गया है की दूसरी पार्टियों में वंशवाद भारी होने की वजह से उन्हीं के उत्तराधिकारी पार्टी के अध्यक्ष या प्रमुख पदों पर रहते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इसमें मोदी और योगी जैसे नेता जो कि पहले एक आम कार्यकर्ता की तरह धरातल पर काम किया करते थे आज वह देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पद पर विराजित हैं इसके पश्चात उन्होंने सदस्यता अभियान से जुड़े सभी लोगों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के संबंध में रिपोर्ट ली और सभी को और जोर-शोर के साथ तैयारी करने के निर्देश भी दिए।

 

इस कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी हरीश अहलावत, सुंदर पाल जिला अध्यक्ष, मनोज पांचाल करण, गुर्जर जय करण गुर्जर महामंत्री, रामकुमार कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हरपाल सिंह महार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संजय धीमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवम

 

विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी आदि लोग उपस्थित थे।

 

विजय वर्मा

जिला सोशल मीडिया प्रभारी

ओबीसी मोर्चा मुजफ्फरनगर

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram