वायरल न्यूज़स्पेशल

मा0 जिला जज, जिलाधिकारी एंव एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण* 

*मा0 जिला जज, जिलाधिकारी एंव एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण*

—————————-

मुजफ्फरनगर–15 दिसम्बर 2021 … मा0 जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमित चिकित्सीय जांच सुनिश्चित करते हुए, कैदियों से उनकी तकलीफ व बीमारी इत्यादि एवं मिलने वाली चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी की जिसमें बताय गया कि चिकित्सक नियमित रूप से स्वयं देखते हैं एवं मर्ज के अनुसार समय से औषधि भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने शारिरिक रूप से कमजोर कैदियों को चिकित्सक की सलाह अनुसार यदि अतिआवश्यक हो तो चिकित्सा सुविधा हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण भी किया, उन्होने महिलाओ से हाल चाल जाना तो किसी प्रकार की परेशानी न होना बताया गया ओर जिलाधिकारी ने सर्दी के मौसम को देखते हुए किसी भी कैदी को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। उसके उपरान्त रसोई घर का भी जायजा लिया जिसमें साफ सफाई व्यवस्था अच्छी पायी गयी एवं भोजन की गुणवत्ता भी कैदियों से पूछे जाने पर सही बताई गई। उन्होंने अन्य बैरेक में रखे गए कैदियों से भी दिए जाने वाले भोजन एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी की जिसमें सभी कैदियों द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। उन्होंने जेल अधीक्षक को उपस्थित कैदियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram