वायरल न्यूज़स्पेशल

सेवा-मित्र पोर्टल SEWAMITRA.GOV.IN का शुभारम आमजनमानस हेतु किया गया- आलोक यादव

सेवा-मित्र पोर्टल SEWAMITRA.GOV.IN का शुभारम

आमजनमानस हेतु किया गया——- आलोक यादव

————————————————–

 

मुजफ्फरनगर- 18.12.2021…. मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि प्रदेश के कुशल/अर्द्वकुशल/अकुशल पेशेवरो को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 ने शहरी एवं ग्रामीण दोनो क्षेत्रो के नागरिको को आवश्यक एंव स्थानीय सेवाएं उनके द्वार पर प्रदान करने हेतु सेवा-मि़त्र पोर्टल का निर्माण किया गया है। सेवा मित्र पोर्टल डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा किया जायेगा। यह अपने डोमेन अपनी तरह का पहला अभिनव प्रयास है जो ग्रामीण क्षेत्रो की जरूरतो को भी पूरा करेगा यह एप नागरिको, सरकारी विभागो, सरकारी एजेसियो, नीजि नियोजको, ठेकेदारो कामगारो वेतन,रोजगार, पूर्णकालिक रोजगार, ओर अशंकालिक रोजगार प्रदान करता है। यह आल-इन-वन पलेटफार्म है जो उपयोग कर्ताओ को विभिन्न सेवा-प्रदाता बढई, प्लम्बर आदि सेवाओ में स्वरोजगार में मददगार होगा। साथ ही नागरिको को उत्तम सेवाएं उचित दर पर उनके द्वार पर ही उपलग्ध हो पायेगी।

माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मन्त्री जी श्रम एंव सेवायोजन उ0प्र0 सरकार द्वारा दिनांक- 03.12.2021 को सेवा-मित्र पोर्टल SEWAMITRA.GOV.IN का शुभारम आमजनमानस हेतु कर दिया गया है । इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के नागरिको हेतु सेवा प्रदाताओ द्वारा 06 सेवाऐं प्रारम्भ कर दी गयी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram