वायरल न्यूज़स्पेशल

पूरे जनपद में लहराएगा सपा का झंडा-प्रमोद त्यागी*

*पूरे जनपद में लहराएगा सपा का झंडा-प्रमोद त्यागी*

 

*सभी कार्यकर्ता अखिलेश यादव के निर्देश पर लगा रहे घरों पर झंडा*

 

मुजफ्फरनगर-सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसम्बर तक सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने घरों व वाहनो पर सपा का झंडा लगा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सिसौली में नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राजपाल बालियान सभासद के आवास पर पहुंचकर सपा का झंडा फहराया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगो व सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी, जिला उपाध्यक्ष आशीष त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि सपा की लाल टोपी व सपा का झंडा जनता के लिए संघर्ष व विकास के इरादे की पहचान है। जनता अब भाजपा के झूठे फर्जी मुद्दों को समझ चुकी है, प्रदेश में विकास केवल समाजवादी पार्टी सरकार ही कराने में सक्षम है।उन्होंने आह्वान किया कि किसान, मजदूर, युवाओ,छात्रों के हितों के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram