वायरल न्यूज़स्पेशल

♦️ *टी०बी० मुक्त अभियान, अर्मत महोत्सव, एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम* ♦️

🔶 *डी एम वार रूम मुज़फ्फरनगर* 🔶

 

♦️ *टी०बी० मुक्त अभियान, अर्मत महोत्सव, एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम* ♦️

 

*जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशो के अनुक्रम में आज विद्यालयों में शपथ ग्रहण, अर्मत महोत्सव, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।*

 

जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार आज *दिनांक 24.12.2021* को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह के आदेशो के अनुक्रम में आज विद्यालयों में शपथ ग्रहण, अर्मत महोत्सव, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और टी०बी० मुक्त अभियान से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत व्यायाम, शपथ ग्रहण, भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियाेगिता निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन निम्न विद्यालयो में किया गयाः-

 

*शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बुडीना कला मुजफ्फरनगर में सन् 2025 तक अपने जनपद तथा राज्य को टीबी मुक्त करने की छात्र एवं छात्राओं तथा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रधानाचार्य द्वारा शपथ ग्रहण करायी गयी। और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र एवं छात्राओं को बताया गया कि जिनकी उम्र जनवरी 2022 को 18 वर्ष की होगी वे सभी अपनी वोट बनवा लें। अपने घरों तथा पडौस के व्यक्तियों को वोट बनवाने व वोट के महत्व को विस्तार से समझाने के लिए प्रेरित किया गया।*

 

*श्री विजेन्द्र त्यागी जी रोहाना ने सहज योग विधा के अंतर्गत आज दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्रार्थना स्थल पर छात्राओं को कई उपयोगी जानकारी दीं।*

 

*आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना मुज्जफरनगर में “रंगोली प्रतियोगिता” आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के अंतर्गत 18 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को वोट बनवाने व वोट देकर अपने मताधिकारों का प्रयोग करने का संदेश दिया। कक्षा 12 की छात्राओं ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 ने द्वितीय स्थान व कक्षा 9तथा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।*

 

*श्री पार्श्वनाथ जैन इण्टर कॉलेज जौला, मुजफ्फरनगर में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में व्यायाम शिक्षक द्वारा छात्रों एवं छात्राओं को फिट इण्डिया मूवमेंट के अन्तर्गत विभिन्न अभ्यास कराये । प्रधानाचार्य श्री सुभाष चन्द ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अति आवश्यक है।*

 

*जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के मध्य स्वरचित कविता व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा स्वयं लिखकर उन्हें प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य डॉक्टर कंचन प्रभा शुक्ला द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।*

 

*मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल रेई मे छात्रों के अभिभावकों से संकल्प पत्र भरवाकर मंगवाए गए।*

 

*बसंत कन्या इंटर काॅलेज में स्काउट गाइड शिविर में तृतीय सोपान का कार्य कराया गया।*

 

*आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना मुज्जफरनगर में सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टी बी मुक्त करने हेतु शपथ ली गई।*

 

*जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी एवं प्रयत्न संस्था द्वारा एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में।आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी मुजफ्फरनगर के छात्र। वंश! गर्ग ने। प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमान गजेंद्र कुमार। नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती! अंजू अग्रवाल। ने पुरस्कृत किया। एवं साथ ही। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के कला अध्यापक। दिनेश शर्मा की। सराहना की। इस अवसर पर! विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ प्रवीण चौधरी ने। छात्र वंश गर्ग के जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर। बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया। वंश गर्ग। ने बताया कि उसका? उद्देश्य! खूब मेहनत से पढ़ाई करके। आईएएस की परीक्षा पास करना है।*

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram