वायरल न्यूज़स्पेशल

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कोरोंना के चलते शुरू की वर्चूअल बैठकों से चुनावी तैयारी* 

*मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कोरोंना के चलते शुरू की वर्चूअल बैठकों से चुनावी तैयारी*

 

मुज़फ्फरनगर- प्रबुद्ध जनमंच द्वारा जनसंवाद के रूप में एक वर्चुअल बैठक का आयोजन ज़ूम ऐप पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उद्यमी सतीश गोयल ने की व मुख्य अतिथी राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल रहे। जनमंच के अध्यक्ष निशांक जैन ने सभी का अभिवादन करते हुए प्रदेश सरकार के 5 साल में क़ानून व्यवस्था, इन्फ़्रास्ट्रक्चर, विद्युत की उपलब्धता के साथ साथ मुज़फ़्फ़रनगर के विकास के लिए मंत्री कपिल देव को साधुवाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम संयोजक विपुल भटनागर ने सबका अभिनंदन करते हुए कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चुनाव आ गया है, वोट हमारा अधिकार है, इसका प्रयोग ज़रूर करे। सतीश गोयल ने कहा कि हम सब मिल कर प्रयास करे और योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए मिल कर प्रयास करे क्योंकि जो माहौल इस सरकार में व्यापार और उद्योग को चलाने का मिला शायद ही कभी मिला हो। पंकज जैन ने कहा कि वास्तव में पिछले पाँच साल अविस्मरणीय है, हम सब का दायित्व है कि 10 फ़रवरी में चुनाव होना है हमें मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करना है। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योगी जी व मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है, जिन विषयो को हम सोच भी नहीं सकते थे वो कार्य हुए, चाहे धारा 370 हो, चाहे राम मंदिर हो, क़ानून व्यवस्था एक बड़ी समस्या थी ख़ास तौर पर मुज़फ़्फ़रनगर जो क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाता था, लोग यहाँ आने से डरते थे, आज मुज़फ़्फ़रनगर में क़ानून का राज है, बदमाश या तो जेल में है या शहर छोड़ गए है। इस सभा में विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित लोग शामिल रहे। उद्योग जगत के लोगों ने सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था सुधारने में उद्योग जगत को बड़ा लाभ मिला है, पहले बाहर से व्यापारी आने से डरते थे, अब बड़ी सुगमता के साथ में मुजफ्फरनगर में लोग दूर-दूर से आते हैं और हम इस सरकार को 101 नंबर देते है। वक्ताओं ने कहा पहले जिस तरह से मुजफ्फरनगर एक टापू था शामली सहारनपुर देहरादून दिल्ली कहीं भी आना जाना बेहद मुश्किल और लंबा था अब वह पांच 5 घंटे का सफर मात्र 2 घंटे का रह गया वर्ल्ड क्लास हाई वे बन गए, हमारी धार्मिक और अध्यात्मिक धरोहर वाराणसी अयोध्या का जिस प्रकार से विकास हुआ, लोग बड़ी संख्या में वहां दर्शन करने जा रहे हैं। सभा में मुख्य रूप से कौशल कृष्ण अग्रवाल, कपिल मित्तल, रामकुमार तायल, मोहित जैन, नीरज केड़िया, अक्षय जमदग्नि, सुशील संगल, विकास जैन, मनोज बाटला, विशाल गर्ग, प्रेरणा मित्तल, मनोज धीमान, सुशोभ बिंदल, विपिन गुप्ता, प्रगति कुमार सीए, राजकुमार गुप्ता एडवोकेट, कुलदीप गुप्ता, सुशील अरोरा ,अमित मोहन पटपटिया ,राजीव गोपाल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram