राज्यवायरल न्यूज़

Uttarakhand Election 2022 : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। इस बार दिए शपथपत्र में धामी के पास 56800 रुपए की नगदी है। पत्नी गीता धामी आभूषण समेत 4894872 रुपए की मालकिन हैं।संवाद सूत्र, खटीमा : विधानसभा सीट खटीमा से प्रत्याशी व सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास 1,34,37,500 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। 2017 के शपथपत्र में उनकी आय 28.32 लाख रुपए थी। इस बार दिए शपथपत्र में धामी के पास 56,800 रुपए की नगदी है। उनके बैंक खाते में 1,10,79,982 रुपये जमा हैं। जबकि 49,67,584 रुपए का बैंक लोन भी उन पर है। अचल संपत्ति 1.46 करोड़ की है। अन्य संपत्ति में जेवरात, एलआइसी, एनएससी, राइफल, रिवाल्वर भी उनके पास हैं। पत्नी गीता धामी आभूषण समेत 48,94,872 रुपए की मालकिन हैं।कापड़ी पर चल संपत्ति से ज्यादा कर्ज

 

कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी की आर्थिक स्थिति अन्य प्रत्याशियों से कमजोर है। उनके पास नगद 40 हजार रुपए है। उनकी कुल संपत्ति 7,81,481 रुपए है। जिसमें एक तोला सोना व 1,48,240 रुपए बैंक में हैं। अचल संपत्ति 34 लाख रुपए है। उन पर 12,82,994 रुपए बैंक लोन हैसबसे धन्ना सेठ हैं आप पार्टी के प्रत्याशी कलेर

 

आप पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर की आर्थिक स्थिति बेहतर है। उनके पास पांच लाख रुपए नगद हैं। चल संपत्ति 1,74,48,192 रुपए की है। पांच ट्रक, एक वैगनआर कार के अलावा कलेर 17.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। भीमताल में रिजार्ट भी है। कलेर पर 1.63 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram