वायरल न्यूज़स्पेशल

बसपा,भाजपा छोड़कर सपा में आये अनेक कार्यकर्ता*

*बसपा,भाजपा छोड़कर सपा में आये अनेक कार्यकर्ता*

 

*सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने दिलाई सदस्यता*

मुजफ्फरनगर

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा कार्यालय पर आज कई भाजपा व बसपा के सक्रिय कार्यकर्ताओ को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा सपा में शामिल किया गया।

 

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर के प्रयास से अन्य दलों से सपा में आए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव में दमदार उपस्थिति दिखाने वाली कांग्रेस नेत्री रजनी वाल्मिकी व कल्याण सिंह,दिलीप वाल्मीकी वीरेंद्र सिंह गुज्जर व बसपा छोड़कर आये गोविंद सिंह,पंकज कुमार, शिवकुमार,मोहित कुमार, अमित कुमार, विनीत कुमार, खलील अहमद,राजेश कुमार ने बसपा छोड़कर आये तथा भाजपा छोड़कर आये राजेश कुमार,सौरव वाल्मीकि, लक्की,सतेंद्र गुर्ज्जर, कल्याण सिंह को सपा की दिलाते हुए कहा कि सभी जाति वर्ग के लोग भाजपा सरकार में हुए प्रदेश की बदहाली से रोष में है जनता लामबंद होकर सपा रालोद गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी हो गयी है। प्रमोद त्यागी ने कहा कि अन्य दल अपने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भी सम्मान नही कर पा रहे हैं इसलिये ही सपा में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को सपा में मिलने वाले सम्मान से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेता कार्यकर्ता भारी संख्या में सपा में आ रहे हैं सपा में आये सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाएगी।

प्रोग्राम में मुख्यरुप से रालोद महासचिव राजकुमार राजोरिया,दीपचंद प्रधान,अंतरसिंह प्रधान,सागर कश्यप,डॉ इसरार अल्वी,रागिब क़ुरैशी, सुमित खेड़ा,सोनू सरवट,नवेद रँगरेज सहित अनेक सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram