राज्यवायरल न्यूज़

उत्तराखंड की जनता राम भक्त और राष्ट्रभक्त: धामी

उत्तराखंड की जनता राम भक्त और राष्ट्रभक्त: धामी

कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है और मुस्लिमों को महज वोट बैंक समझा है। प्रदेश में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने की कांग्रेस की घोषणा भी उनकी मानसिकता का परिचायक है।देहरादून: कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है और मुस्लिमों को महज वोट बैंक समझा है। प्रदेश में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने की कांग्रेस की घोषणा भी उनकी मानसिकता का परिचायक है। चार धाम की बात कर रही कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। उत्तराखंड की जनता रामभक्त और राष्ट्रभक्त है। यह बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहीं।

 

बुधवार को दून के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना गया। प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बजट पेश होने के बाद आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर वर्चुअल संबोधन दिया। इस दौरान भाजपाइयों ने बजट की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी और सर्वस्पर्शी बताया। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में मीडिया के सवालों का जवाब देते कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुस्लिम विवि खोलने की घोषणा पर कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं को हमेशा आहत करती आई है। पूर्व में भी कांग्रेस जुमे की नमाज पर अवकाश करने का एलान किया था, जो कि मुस्लिम वोटर को लुभाने के साथ ही जनता को बांटने का काम हैप्रिंयका गांधी पर साधा निशाना

 

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दे रही हैं, लेकिन खुद चुनाव नहीं लड़ रही हैं।।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram