वायरल न्यूज़स्पेशल

एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ मे धूमधाम से मना बसंतोत्सव

 

 

एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ मे धूमधाम से मना बसंतोत्सव

आज बसंत पंचमी के शुभावसर पर एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ परिवार ने माँ सरस्वती का पूजन कर सर्व कल्याण की मनोकामना के साथ शिक्षा के व्यापक प्रचार प्रसार की प्राथमिकता पर बल दिया I कॉलेज चेयरमैन अशोक सरीन कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल, कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा एंव  कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रजवलित कर स्टाफ सहित सरस्वती आराधना की, इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने कहा कि माँ सरस्वती का महत्व भारतीय संस्कृति में मुख्य स्थान है , ज्ञान और विद्या की देवी के रूप मे प्रतिष्ठित माँ सरस्वती हम सभी को सदा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है , प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने कहा की भारतीय सनातन संस्कृति में सरस्वती समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है,और हमारा सम्पूर्ण साहित्य और सामाजिक चिन्तन माँ सरस्वती की प्रेरणा से हमारे सकारात्मक दृष्टीकोण को उजागर करता है तथा अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रति इस विश्वास को जागृत करता है कि हमारा सामाजिक चिंतन सही दिशा में अग्रसर है I परस्पर शुभकामनाओं के साथ सम्पूर्ण कॉलेज परिवार ने प्रसाद ग्रहण कर  सनातनी परम्परा के प्रचार प्रसार के प्रति अपने कृतसंकल्पता के प्रति विस्वास प्रकट किया I   इस अवसर पर डॉ. मुकुल गुप्त, अमित चौहान, प्रीति लौर ,पूनम शर्मा, छवि जैन, बीता गर्ग, अनीता सिंह, अभिनव गोयल,अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, गरिमा तोमर, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अभिनव अग्रवाल, प्रीति दीक्षित, विपुल कुमार, शुभम सिंघल, उमेश त्रिपाठी , संजीव कुमार  विवेक सिरोही  आदि उपस्थित रहे I

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram