जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में कदम रखे अभी कुछ ही वक्त हुआ है पर एक्ट्रेस ने साबित कर दिया है कि वो एक दीवा हैं। सोसल मीडिया पर जाह्नवी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं और वो इसे अपनी बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरों से हमेशा गुलजार रखती हैं। जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती हैं। हालही में उनका एक बेहद हॉट फोटोशूट सामने आया जिसमें वो मिरर वर्क गाउन में बला की खूबसूरत लग रहीं हैं।
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इस फोटोशूट में श्रीदेवी की लाडली ने चमकदार फ्लोर-लेंथ गाउन जिसे मैटेलिक मिरर वर्क और प्लंजिंग नेकलाइन और भी ज्यादा अपिलिंग बना रहे हैं, कैरी किया। उनके खुले बाल उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रहे थे। ग्लॉसी मेकअप में एक्ट्रेस और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। पोस्ट के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा, श्वो कहते हैं मुझे रिफ्लैक्ट करना होगा। ं… जैसे ही जाह्नवी कपूर ने अपनी इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, हर तरफ से कमेंट्स आने शुरू हो गए। तारा सुतारिया ने कमेंट किया, ब्रो हाउ, उसके बाद एक फायर इमोटिकॉन। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो, जाह्नवी जल्द ही श्दोस्ताना 2 में लक्ष्य लालवानी के साथ दिखाई देंगी। 
You Might Also Like
‘द बैटमैन पार्ट II’ की शूटिंग रुकी, निर्देशक मैट रीव्स ने लिया ब्रेक
फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' के लिए दर्शकों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि फिल्म के निर्देशक...
विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड के कामकाज का बताया राज, बोले- वहां एक-एक मिनट का मिलता है पैसा
एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं. ये उनकी ने अपनी हॉलीवुड...
‘बिग बॉस 20’ में माही विज का फूटा गुस्सा, अमन गांधी और उदिति सिंह से हुई तीखी बहस
कलर्स का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में दो ग्रुप, माही विज एंड...
‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया
सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म के...



