Featuredमनोरंजन

करीना कपूर ने होली पर शेयर की मोनोकिनी तस्वीर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान होली के पहले ही अपने परिवार संग छुट्टिया बिताने के लिए मालदीव चली गई। जहां उनके साथ बहन करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे कियान और समायरा भी गए हैं। करीना ने वेकेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने होली के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिनमें वह अपने छोटे बेटे जेह के साथ समुंद्र किनारे कुछ अलग अंदाज में होली सेलिब्रेट करती नजर आईं। उनके इस पोस्ट पर कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और करीना की ननद सबा पटौदी ने कमेंट भी किया है। करीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेह संग बीच पर एंजॉय करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह जेह के साथ रेत पर बैठी हुई हैं और दोनों मां बेटे मिलकर रेत के महल बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहने हुए, नो मेकअप लुक में हॉट नजर आ रही हैं। करीना कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,श्होली पर हम रेत के किलें बना रहे हैं। होली की शुभकामनाएं! करीना के इस पोस्ट पर कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और मनीष मल्होत्रा ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाई। वहीं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने कमेंट किया है और लिखा है, श्हैप्पी होली, और ढेर सारा प्यार। इसके अलावा करीना ने अपने इंस्टा स्टोरी में बड़े बेटे तैमूर अली खान की भी फोटो शेयर की है। जिसमें तैमूर जेट स्की (वॉटर स्कूटर) का मजा लेते नजर आ रहे हैं। जेट स्की पर बैठे तैमूर के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है और खुशी के कारण उनकी आंखे बंद हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram