अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने जापान के पास दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सिर्फ 170 किमी की थी दूरी

North Korea fired ballistic missile near Japan, the distance was only 170 km

सियोल: उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) को दागा है। जापान के मंत्री मंत्री माकोतो ओनिकी का कहना है कि उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में उतरी है। जानकारी के अनुसार इस बार बैलिस्टिक मिसाइल ने 6,000 किमी से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भरी है और यह अब तक का बड़ा रिकार्ड माना जाता है। दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं के अनुसार यह 2017 के बाद की सबसे बड़ी मिसाइल है और उत्तरी जापान के सिर्फ 170 किमी पास दागी गई है।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया से एक “अज्ञात मिसाइल” के प्रक्षेपण का पता लगाया है। जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने 2017 के बाद से ऐसी मिसाइलों की पूरी रेंज या क्षमता पर परीक्षण नहीं किया है।
इस साल 10 से ज्यादा मिसाइल का परीक्षण
बता दें कि तानाशाह किम जोंग के नेतृत्व में उत्तर कोरिया ने इस साल अब तक 10 से ज्यादा मिसाइलों की टेस्टिंग की है। इसमें से एक मिसाइल का परीक्षण विफल रहा है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के इन ताबड़तोड़ टेस्ट से दक्षिण कोरिया और अमेरिका खासे नाखुश हैं। अमेरिका ने इसके चलते कई प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram