नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों को लेकर अपडेट जारी हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना के आज 1,685 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 83 लोगों मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 1,938 मामले दर्ज किए गए थे
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में कोरोना के 2,499 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 21,530 हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना के कुल 4,24,78,087 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4,30,16,372 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से 5,16,755 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही डेली पाजिटिविटी दर अब 0.24 फीसद हो गई है।
182.46 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा
उधर, देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। देश में अब तक वैक्सीन की 182.46 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 97.94 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है जबकि 82.42 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी गई है। वहीं, 2.09 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लगाई जा चुकी है।
You Might Also Like
Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन
12 May 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज...
उत्तराखंड में है उत्तर भारत का सबसे पुराना फॉरेस्ट बंगला, ठहर चुकी हैं कई बड़ी हस्तियां; नजारे बेहद खूबसूरत
(देहरादून)। चकराता क्षेत्र के बुधेर में उत्तर भारत का सबसे पुराना फॉरेस्ट बंगला है। इसका निर्माण वर्ष 1868 में हुआ...
अक्षय तृतीया पर इस समय खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, यमुना जयंती पर तय हुआ समय
बड़कोट (उत्तरकाशी)। Chardham Yatra 2025: यमुना जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय...
अवैध मदरसों और अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को जायज ठहराया है। उन्होंने...