वायरल न्यूज़

जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की गई* *मेट्रो हॉस्पिटल, रुड़की रोड को सील किया गया*

  • *जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की गई*

 

*मेट्रो हॉस्पिटल, रुड़की रोड को सील किया गया*

 

जनपद मुजफ्फरनगर के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रुड़की रोड स्थित निजी चिकित्सालय पर आज बड़ी कार्रवाई की गई, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 महावीर सिंह फौजदार को रुड़की रोड स्थित मेट्रो हॉस्पिटल से गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, तथा उनके संज्ञान में आया कि पिछले दिनों मेट्रो हॉस्पिटल में ही एक महिला की डिलीवरी के दौरान मृत्यु भी हो गई थी, जिस को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शरण सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव निगम को हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा, हॉस्पिटल में जांच के दौरान पंजीकृत चिकित्सक एवं स्टाफ नहीं मिलने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram