मनोरंजन

राजामौली की ‘RRR’ ने पहले दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई, मुश्किल में विवेक अग्रिहोत्री, सुहाना खान का न्यू लुक

Rajamouli's 'RRR' earned a record opening day

मनोरंजन की दुनिया में बड़ी और खास खबरों में आज, एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं द कश्मीर फाइल्स भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म प्री-बुकिंग में धीमी नजर आ रही थी, पर ऐसा हुआ नहीं। पहले दिन के ट्रेंड्स में आरआरआर की मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन, पूरे बोर्ड में स्पॉट बुकिंग शानदार रही। वहीं अपनी एक टिप्पणी के चलते विवेक अग्रिहोत्री सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहे हैं। तो सुहाना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैकलेस ड्रेस में अपना न्यू लुक शेयर किया है।
‘तारक मेहता…’ की बबीता जी का बोल्ड फोटोशूट वायरल
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो बेहद ही बोल्ड हैं। तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता ने डार्क ग्रीन कलर का ​शिमरी थाई हाई स्लिट गाउन पहन एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दिए हैं।
21 साल की उम्र में सुहाना खान ने फुल बैकलेस ड्रेस पहन मचाया बवाल
शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक लेटेस्ट लुक की तस्वीर शेयर की है। सुहाना ने फुल बैकलेस ब्लैक कलर की सैटिन ड्रेस पहनी हुई है। वहीं सुहाना की इस ड्रेस में बैलून स्लिव्स हैं और नीचे से गाउन लुक है। बैक से सुहाना की ये ड्रेस सिर्फ एक स्ट्रैप से रुकी हुई है जो बेहद ही हॉट नजर आ रही है।
The Kashmir Files के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के ‘भोपाली मतलब होमोसेक्सुअल’ बयान पर भड़के लोग
द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त कामयाबी और फिल्म को लेकर चल रही बहसबाजी के बीच निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के एक बयान पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। हालांकि, इसका फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। विवेक के इस अजीबोगरीब बयान ने भोपाल शहर के लोगों को नाराज कर दिया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद विवेक अग्निहोत्री को अब ट्रोल किया जा रहा है।
राजामौली की ‘RRR’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। साथ फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं तेलुगु में तो इसे बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म प्री-बुकिंग में धीमी नजर आ रही थी, पर ऐसा हुआ नहीं पहले दिन के ट्रेंड्स में आरआरआर की मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन, पूरे बोर्ड में स्पॉट बुकिंग शानदार थी। यह हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे बड़ी गैर हॉलिडे ओपनिंग में से एक है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram