राज्य

अमृतसर में एएसआइ ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, बेटे की मौत के बाद उठाया खौफनाक कदम

ASI shot himself in Amritsar, took a terrible step after the death of his son

अजनाला (अमृतसर)। बेटे की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद अजनाला के गांव छीना कर्म सिंह के रहने वाले एएसआइ जसबीर सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जसबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पर स्थित थाने में तैनात था। इससे पूर्व जसबीर सिंह के बेटे गगनदीप सिंह का शव संदिग्ध हालत में गुरदासपुर के सेखवां गांव के पास मंगलवार को मिला था। गगनदीप सोमवार को अपने पिता एएसआइ जसबीर सिंह से 500 रुपये लेकर बाहर जाने का कह कर गया था लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा था। बेटे की मौत के बाद जसबीर सिंह काफी परेशान थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram