स्पेशल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2020

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि दोपहर 3 बजे तक ही रहेगी उसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर कल दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। मांद्य चंद्रग्रहण है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आपका मन आनंदित रहेगा। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों  को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। इस राशि के जो छात्र लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें किसी बड़े संस्थान में दाखिला मिल सकता है। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि
आप चिंतामुक्त रहेंगे। इस राशि वाले जो लोग प्लास्टिक  का बिजनेस करते है आपके बिजनेस का विस्तार हो सकता है। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें बोनस मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वीट शॉप वालों को  बिजनेस में तेजी देखने को मिलेगी।

मिथुन राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में  सफलता मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ होगा। किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेलें। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों  को पदोन्नति मिलेगी। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए  दिन उत्तम है।

कर्क राशि
वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा काम बनेगा। विवाहितों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। इस राशि के लोहे के व्यापारियों के व्यापर का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह राशि
दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप सभी कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे। बिजनेस का बिस्तार हो सकता है। इस राशि की महिलाओं का काम समय रहते ही खत्म हो जायेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी के बीच में बोलने से बचना होगा। धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनिति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद मिलेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। लवमेट के लिये दिन रिश्तों में मिठास देने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

तुला राशि
दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेसमैनस को आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात से परेशान हैं तो पार्टनर से शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। आज धन के लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को उधार देनें से बचें। 10 वीं और 12 कक्षा के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिन खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि
आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है उन्हें नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको प्रमोशन  मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में  सफलता मिलेगी।

धनु राशि
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का योग है। इस राशि के जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स का सहयोग भी आपको मिलेगा। इस राशि के जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मकर राशि
दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। फैशन डिजाइनर है को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर  मिल सकता है। इस राशि के जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते है उन्हें  सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि
दिन सुनहरा रहने वाला है। प्रसन्नता बनी रहेगी। ऑफिस में आपको सहयोगियों की मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग जमीन के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें उम्मीद से अधिक धन लाभ होनें के आसार  है। किसी पारिवारिक काम की वजह से  दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। सभी दिक्कतें दूर होंगी।

मीन राशि
बहुत अच्छा रहने वाला है। लेखको के विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की तारीफ होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बहुत फायदेमंद रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के लोगों को की समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा।