राज्यवायरल न्यूज़

पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना विकसित करेगी-सीएम पुष्कर

Pb

पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना विकसित करेगी-सीएम धामी

14/03/2023 अविकल थपलियाल

देश की उत्तरी सीमाओं के अवस्थापना विकास के बाबत केंद्रीय रक्षा मंत्री की बैठक में शामिल हुए सीएम धामी

 

अविकल उत्तराखण्ड

 

नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं का अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के सीमांत इलाकों के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा । पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के संचालन से विभिन्न राज्यों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुंच सकते है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन सृजित होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी आसान होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास रोड़, रेल,दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है। लंबित कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए सीमांत जनपदों के जिलाधिकारियों को हर माह बैठक आयोजित कर न्यूनतम समय में कार्यो को निस्तारित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

मुख्मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार सीमांत जनपदों में लंबित सभी कार्यो को प्राथमिकता पर सम्पादित कर रही है ।

सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास के कार्यों से प्रदेश में पर्यटन बढ़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन भी सृजित होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य राज्य है। यहां लगभग प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति प्रत्यक्ष/ परोक्ष रूप से सेना से जुडे है। सेना के प्रति लोगों के दिल में अथाह प्रेम है। सेना के कार्य उत्तराखण्ड राज्य में प्राथमिकता के आधार पर करवाये जायेगें।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू भी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram